शहर-राज्य

एनएच-730 पर अनियंत्रित पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टला

असदुल्लाह सिद्दीकी

चिल्हिया/सिद्धार्थनगर।थाना क्षेत्र चिल्हियां अन्तर्गत एचएच-730 पर परसिया मोड़ स्थित समय माता के स्थान के समीप शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं हादसे के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप तेज रफ्तार में थी, तभी चालक वाहन (पिकअप) पर नियन्त्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क किनारे पलट गयी। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियन्त्रित करते हुए यातायात को सुचारू कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन (पिकअप) को हटाने का कार्य भी कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button