शहर-राज्य

एआरसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

संतकबीरनगर। रविवार को विकास खण्ड सेमरियावा के एआरसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर मूड़ाडिहा बेग सेमरियावा का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।
सेमरियावा ब्लाक के गांव मूड़ाडिहा बेग सेमरियावा स्थित एआरसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का रविवार को भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।
इस दौरान सपा सांसद लक्ष्मीकान्त उर्फ़ पप्पू निषाद ने कहा कि गोरखपुर – बस्ती मण्डल का यह इकलौता हॉस्पिटल है जिसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस हॉस्पिटल के बन जाने से लोगों को लखनऊ या गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा।
पूर्व सांसद भीष्मशंकर उर्फ़ कुशल तिवारी ने कहा कि हॉस्पिटल से जहाँ लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी वहीं स्थानीय लोगों को रोज़ी रोटी भी मिल जाएगी।
पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ़ जय चौबे ने कहा कि
ग्रामीण क्षेत्र में इस सुविधा होना सराहनीय कार्य है।
इस अवसर पर एमडी शमशेर अहमद ने बताया कि अस्पताल में डॉ. गुलाम अख्तर(ह्रदय, सुगर एवं पेट रोग विशेषज्ञ), डॉ अब्दुल क़य्यूम(जनरल फिजीशियन),
डा. एस एन तिवारी(नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ),
डा. आफरीन अली( लापरोस्कॉपिक, रोबोटीक, जनरल सर्जरी, गैस्ट्रो एंड कैंसर सर्जरी), डॉ. मोहम्मद अजमल(डायरेक्टर), डॉ. संजय कुमार चौधरी(नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ) सहित स्पेशलिस्ट डाक्टरों की टीम उपलब्ध रहेगी। आयुष्मान के लिए प्रक्रिया जारी है। गरीबों का मुफ्त इलाज होगा।
इस अवसर पर समाजसेवी उदयराज तिवारी, प्रिया पाठक, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, मोहम्मद अहमद, मुनीरुल हसन चौधरी, फ़िरोज़ अहमद, मोहम्मद शाहिद, मुजीबुल्लाह, अर्जुन राय, राम पुरुषोत्तम गुप्ता, संतराम वरुण, मौलाना माशूक अहमद मोजाहिरी, मौलाना
मो. नाज़िम खान, वसीम अहमद, जमाल अहमद, मो. ईशा, हाफ़िज़ मक़सूद अहमद नदवी, फैज़ान अहमद, मोहम्मद रईस, राम लखन गुप्ता, हाजी मो. नज़ीर, हाजी अब्दुल क़य्यूम, फ़िरोज़ अहमद, फैज़ान अहमद, अब्दुल अज़ीम सहित हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button