ग़ाज़ियाबाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का विधायक संजीव शर्मा के आवास पर आत्मीय आगमन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का रविवार को शहर विधायक संजीव शर्मा के सिद्धार्थ विहार स्थित आवास पर आत्मीय आगमन हुआ। इस दौरान सांसद अतुल गर्ग भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री के आगमन से विधायक के परिवारजनों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शहर विधायक संजीव शर्मा ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का अपने आवास पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका आगमन परिवार के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद जनसेवा के संकल्प को निरंतर मजबूती प्रदान करता है। उपमुख्यमंत्री के आगमन के दौरान आवास पर आत्मीय माहौल रहा। परिवार के सदस्यों के साथ ही मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई। इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग की मौजूदगी भी रही। विधायक संजीव शर्मा ने उपमुख्यमंत्री के आगमन को अपने लिए विशेष अवसर बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन जनसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button