शहर-राज्य

ई-लॉटरी से शराब की आट दुकानों का  आवंटन,  प्रक्रिया सम्पन्न

विजय द्विवेदी

दिनांक 20 मार्च 2026 प्रतापगढ़। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अवशेष शराब दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया। नवीनीकरण चरण के बाद शेष रह गई कुल 8 दुकानों जिसमें 5 देशी मदिरा, 1 मॉडल शॉप और 2 कम्पोजिट शॉप शामिल हैं का आवंटन आबकारी नीति 2026-27 के प्रावधानों के अंतर्गत ई-लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। यह प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से जिलाधिकारी/लाइसेंस अधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एन.आई.सी. सभागार में अपरान्ह 3ः00 बजे से 4ः30 बजे के बीच सम्पन्न हुई। ई-लॉटरी में चयनित आवंटियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपना आवंटन आदेश ई-लॉटरी पोर्टल के माध्यम से जारी होने के पश्चात जिला आबकारी अधिकारी प्रतापगढ़ कार्यालय से प्राप्त करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर नाथ सिंह सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button