शहर-राज्य

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस का आयोजन

माह अप्रैल, 2026 में किसान दिवस आयोजन के सम्बन्ध में

हरेंद्र शर्मा

हापुड़ जनपद में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) महोदय हापुड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार हापुड़ में प्रातः 11.00 बजे से किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रो के कृषको एवं कृषक प्रतिनिधियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान दिवस में योगेन्द्र कुमार उप कृषि निदेशक हापुड़ के द्वारा उपस्थित सभी सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियो एवं कृषक बन्धुओ का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक, हापुड़ के द्वारा उपस्थित कृषक भाईयों को अवगत कराया गया कि जनपद में कैम्प मोड में फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, जिन कृषको द्वारा फार्मर रजिस्ट्री भी तक नहीं बनवायी गयी है तो वह जल्द ही फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने हेतु अनुरोध किया गया तथा फार्मर रजिस्ट्री कराने की पूरी प्रकिया से अवगत कराया गया। गतमाह मार्च, 2026 के किसान दिवस में प्राप्त शिकायतो से सम्बन्धित निस्तारण आख्या उपस्थित सभी कृषको के समक्ष पढ़कर सुनाई गयी तथा निस्तारण सम्बन्धी विस्तृत विवरण से सम्बन्धित अधिकारी के द्वारा कृषको को अवगत कराया गया। आज किसान दिवस में विभिन्न कृषको के द्वारा समस्या लिखित रूप से अवगत करायी गयी। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) महोदय हापुड़ द्वारा किसान दिवस में समस्त सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों / प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह में करके प्रत्येक दशा में निस्तारण की कार्यवाही की प्रति किसान दिवस के नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक, हापुड़ कार्यालय निकट कोतवाली में उपलब्ध कराते हुये एक प्रति शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button