नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का फीता काटकर हुआ लोकार्पण

जोगिया/सिद्धार्थनगर। विकास खंड जोगिया के ग्राम पंचायत जोगीबारी में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का ग्राम प्रधान नितेश सिंह के उपस्थिति में ग्राम पंचायत सदस्य मीरा देवी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार ने मंगलवार को फीता काटकर लोकार्पण किया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आधारभूत सुविधाओं को मुहैया कराए जाने के लिए लगातार काम कर रही है। ग्राम प्रधान नितेश सिंह ने कहा कि गांव की उन्नति ही देश की उन्नति है। योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग में पहुंचाया जा रहा है। कहा कि यह भवन ग्राम वासियों की सुविधा एवं बेहतर राशन वितरण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस मौके पर ग्राम रोजगार सेवक सुरेंद्र कुमार, पंचायत सहायक लवकुश चौहान, आशा दीदी मिथलेश, उर्मिला, प्रमिला, कोटेदार मो० रफीक सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।




