शहर-राज्य
शारदा सहायक खनवारी नहर में डूबने से तीन बच्चे हुये लापता मौके खोजबीन जारी

विजय द्विवेदी
प्रतापगढ़ । संग्रामगढ़ थाने के गाव डंडिया मे राम नरेश की बेटी आँचल उम्र 14 रिया 12 वर्ष व अनिल पटेल के बेटी मोहनी 12 वर्ष की शारदा सहायक नहर में नहाते समय डूबने लगी किन्हे डंडिया ग्राम का निवासी सतीश यादव जो नहर में नहा रहा था नहाते समय डूब रही मोहनी आँचल रिया को बचाने का प्रयास किया लेकिन सतीश पैर से विकलांग होने की वजह से बचाने में असफल रहा |
सूचमा पर डायल 112 व थाना प्रभारी संग्रामगढ़ व अग्निसमन विभाग के आधिकारी खोजने में जुटी है। लेकिन परिवारीजनों का रो रो कर हुआ बुराहाल है। ग्रामीणों ने भी बच्चिओ को ढूंढने का बहुत प्रयास किया पर सफलता हाथ नहीं लगी |



