ग़ाज़ियाबाद

ब्राह्मण महासभा का प्रदेश अधिवेशन वृंदावन में आयोजित किया गया

वेलकम इंडिया

मोदीनगर ( अनिल वशिष्ठ )। अखिल भारतवषीर ब्राह्मण महासभा 258 का प्रदेश अधिवेशन क्षेत्र वृंदावन में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 25 जिलों से जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष उपस्थित हुए ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी शर्मा विशिष्ट अतिथि शिवमोहन भारद्वाज राष्ट्रीय महामंत्री एवं मथुरा के विधायक पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आचार्य राजेश द्वारा किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी में लगभग 250 पदाधिकारी ने भाग लिया। कार्यक्रम विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया । अनेक विषयों पर चर्चा की गई लगभग पांच प्रस्ताव को पास किये गये। जिसमें ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बात भी रखी गई ।उसे सर्व सहमति से पास किया और सरकार को पत्र लिखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री को निर्देशित किया गया। राधा मदन गोपाल मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वहां के पीठ आदिश्वर पंडित आचार्य राजेश को प्रदेश में पदाधिकारी की भूमिका भी दी गई ।कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बांके बिहारी के दर्शन किए ।इसके उपरांत जन्मभूमि के दर्शन भी किये। कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री ने अपना उद्बोधन भी दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी पंडित प्रमोद हितेषी डॉ वेद प्रकाश शर्मा बरेली से सुरेंद्र पांडे बागपत से राधेश्याम शर्मा सुरेश कौशिक प्रदेश संरक्षण राजपाल शर्मा अनेकों पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button