जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील निवासी शब्बीर एवं विशेष के घर तालाब की भूमि के निकट है। आरोप है बुधवार को शब्बीर पक्ष अपने घर पर बैठा हुआ था तभी विशेष पक्ष अपने आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर पीड़ित के घर में घुस आया और आते ही परिवार के लोगों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित के घर की दीवार क्षतिग्रस्त करते हुए उपलों के बिटाडें में आग लगा दी। और महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ की हरकत की। मामले को लेकर दोनो पक्षों में विवाद बढ गया। हंगामें को लेकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए। जिसके चलते दोनों पक्षों में तीखी झड़पों के विवाद मारपीट शुरू हो गई। दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों व पथराव से हमला शुरू कर दिया। दोनो पक्षों के बीच खूनी संर्घष होता देखकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। दोनो पक्षों के बीच काफी देर मारपीट चलती रही। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर दोनो पक्षों को मौके से हटाकर स्थिति को नियत्रिंत किया। खूनी संर्घष के दौरान एक पक्ष से शब्बीर, सुहेल, रिजवान व महिला समीना घायल हो गए, दूसरे पक्ष से विशेष व नितिन घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष का लाइव वीडियो किसी ने मोबाइल के कमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने पहुंचकर तहरीर दी है पुलिस जांच में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक क्षितिज कुमार सिंह का कहना है कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है घायलों का उपचार करा दिया गया है पुलिस जांच कर रही है जांच का उचित कार्रवाई की जाएगी।