छाता में प्रसिद्ध फूलडोल मेला 5 मार्च को
मथुरा/छाता। बृज में होली का उत्सव पूरे चालीस दिन बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है, बसंत पंचमी से शुरू फाल्गुन पूर्णिमा पर इसका समापन हो जाता है। इसी श्रृंखला में नगर के प्राचीन सिद्ध मंदिर चतुर्भुज महाराज मंदिर ने सैकड़ों वर्षों से चली आ रही होली के पावन अवसर पर फूलडोल मेले की परम्परा को सहेजे हुए रखा है। जिसमें यदुवंशी चौधरी वैश्य समाज द्वारा चौपाइयों का आयोजन किया जाता है, ढोल नगाड़े आतिशबाजी के साथ चतुर्भुज भगवान को गीतों से रिझाते है, हजारों भक्तजन चौपाई देखने को मंदिर प्रांगण में उपस्थित होते है। गौरव अविरल शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया होली समापन के बाद चैत्र मास की दोज तिथि को ठाकुर जी को श्वेत श्रृंगार धारण कराया जाएगा, दिव्य फूलों से मंदिर को भव्य सजाया जाएगा, परंपरागत तरीके से महिलाओं द्वारा लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

