शहर-राज्य
जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में कर-करेतर एवं राजस्व वसूली बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

हापुड़ जनपद की कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में कर-करेतर एवं राजस्व वसूली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली की कम प्रगति में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों का लक्ष्य के सापेक्ष वसूली राजस्व कम है उसमें सुधार कर प्रगति लाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य प्राप्त करें।इस अवसर पर,मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, सभी पुलिस क्षेत्रअधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे l



