राष्ट्रीय

पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार का हुआ सम्मान

वेलकम इंडिया

मथुरा। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दौरान एक कार्यक्रम में पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर एस एस के सह कार्यवाह और प्रसिद्व विचारक दत्तात्रेय होसबले विशेष रूप उपस्थिति थे। कृष्ण कन्हाई रायगढ़ के आरएसएस प्रमुख विनोद अग्रवाल के निमंत्रण पर रायगढ़ गये थे। सैकडों लोगो से भरे हुये नगर निगम के आॅडिटोरियम में प्रबुद्धजन व्याख्यान का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय समाज और संस्कृति से जुडे महत्वपूर्ण विषयों पर उद्धबोधन किया था। इस कार्यक्रम में मध्य क्षेत्र एवं प्रान्त के विभिन्न अधिकारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने युवा लोगो को उत्साहित किया तथा जीवन मे आगे बढ़ाने के लिये कड़ी मेहनत और धैय रखने की सलाह दी तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये प्रेरित किया । रायगढ़ जाते समय बाराद्वार के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनश्याम जिन्दल ने भी पद्मश्री कृष्ण कन्हाई का श्रीफल देकर एवं शॉल उढाकर स्वागत सत्कार किया था । ज्ञात हो कृष्णा जी के पिता पद्मश्री कन्हाई चित्रकार ने कला कि दीक्षा गुजराती चित्रकार नाना लाल जानी से प्राप्त की थी जो उस समय रायगढ़ के राजा चक्रधार सिंह के राजदरबार में चित्रकार थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button