ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार युवक को साइबर क्राइम टीम ने लौटाए 50 हजार रुपये से अधिक

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ
हापुड़। थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ की साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार युवक को बड़ी राहत देते हुए 50,754 रुपये की धनराशि वापस कराई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम श्यामपुर जट्ट निवासी सौरभ कुमार पुत्र नेपाल सिंह ने 24 फरवरी 2026 को मोबाइल पर आए एक अज्ञात लिंक पर क्लिक कर दिया था, जिसके बाद वह यूपीआई फ्रॉड का शिकार हो गया। साइबर अपराधियों ने उसके खाते से 65,745 रुपये की ठगी कर ली थी।
मामले की शिकायत मिलने पर थाना बाबूगढ़ साइबर क्राइम टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच एवं आवश्यक प्रयासों के माध्यम से पीड़ित के बैंक खाते में 50,754 रुपये वापस करा दिए।
पीड़ित सौरभ कुमार ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक अंकुल कुमार, महिला कांस्टेबल दीक्षा एवं महिला कांस्टेबल पारो की विशेष भूमिका रही।


