शहर-राज्य
दिघवा दुबौली स्टेशन पर 19045/ 19046 सूरत-थावे सूरत एक्सप्रेस का नया ठहराव,यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

(संतोष कुमार सिंह )
वाराणसी:- रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिये 19045/19046 सूरत-थावे-सूरत एक्सप्रेस का दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव वाराणसी मण्डल के दिघवा दुबौली स्टेशन पर प्रदान किया जायेगा | 19045 सूरत-थावे एक्सप्रेस 12 मई 2026 से दिघवा दुबौली स्टेशन पर 19.20 बजे पहुंचकर 19.22 बजे छूटेगी | वापसी यात्रा 19046 थावे-सूरत एक्सप्रेस 13 मई 2026 से दिघवा दुबौली स्टेशन पर 6.28 बजे पहुंचकर 6.30 बजे छूटेगी ||



