महिला सशक्तिकरण व बंगाल विजय के संकल्प संग वाराणसी में विशेष यज्ञ,हवन पूजन,सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता ||

राजनीतिक स्थिरता व समृद्धि की कामना हेतु कचहरी में विशेष हवन,सैकड़ों की भागीदारी ||
वाराणसी में गूंजे वैदिक मंत्र महिला शक्तिवंदन अधिनियम की सफलता के लिए हुआ यज्ञ ||
हनुमान मंदिर प्रांगण में विशेष अनुष्ठान, राष्ट्र विकास और महिला शक्ति को समर्पित यज्ञ ||
(संतोष कुमार सिंह )
वाराणसी :- बंगाल चुनाव में विजय और महिला शक्तिवंदन अधिनियम की सफलता की कामना को लेकर रविवार को कचहरी स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में एक भव्य एवं विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया | यह धार्मिक अनुष्ठान इंद्रभूषण सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया | कार्यक्रम में शनि पीठाधीश्वर स्वामी कन्हैया महाराज सहित अनेक विद्वान पंडितों की उपस्थिति में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया | पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ जिससे आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा | इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से देखने को मिली |
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशाल रघुवंशी,संदीप कुशवाहा,हिमांशु सिंह एवं पवन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया |
यज्ञ के माध्यम से देश में सुख-समृद्धि, राजनीतिक स्थिरता तथा महिला सशक्तिकरण की कामना की गई | साथ ही उपस्थित जनसमूह ने एकजुट होकर समाज और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया |
हवन-पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी कन्हैया महाराज,विशाल रघुवंशी,इंद्रभूषण सिंह कुशवाहा,हिमांशु सिंह,पवन सिंह,संदीप कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ||



