शहर-राज्य

मुबारिकपुर में समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन                       

हरेंद्र शर्मा

  हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के ग्राम पंचायत मुबारिकपुर में समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और हापुड़ जनपद के प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।हजारों ग्रामीणों ने प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव जी का फूलों की वर्षा करके भव्य स्वागत किया 

प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव जी ने बताया समाजवादी सरकार आने पर परिवार की महिला  मुखिया को ₹40000 प्रति वर्ष मिलेगा, ग्रामीणों को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी, किसानों को 24 घंटे के अंदर गन्ना भुगतान किया जाएगा, कानून व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, शिक्षा का बजट बढ़ाकर प्रत्येक छात्र को पढ़ाया जाएगा।महिला सुरक्षा को लेकर और स्वास्थ्य को लेकर भी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव जी ने अपने विचार रखें और ग्राम पंचायत मुबारकपुर के हर व्यक्ति का सहयोग करने का वादा किया।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में मुबारकपुर गांव में कार्यक्रम रखा गया था।आशुतोष शर्मा ने बताया गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में प्रत्येक ग्राम पंचायत में समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जाएगा और गांव गांव में समाजवादी चौपाल के नाम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे 

पिछले 10 वर्षों में 100 से अधिक कार्यक्रम विधानसभा में किए गए हैं और लाखों लोगों के बीच पहुंचकर समाजवादी विचारधारा को जन जन  तक पहुंचाया गया है।आयोजन समिति में आशुतोष शर्मा,अंकित भड़ाना,वीरेंद्र कश्यप,नरेंद्र सिंह अंकित कौशिक आदि लोग शामिल रहे

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ जी, प्रदेश सचिव महिला शालू जोहरी जी, जिला महासचिव मोहम्मद बिलाल जी, जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव जी, विधानसभा अध्यक्ष रिजवान चौधरी जी,समाजवादी नेता अंकित भढ़ाना जी ,प्रदेश सचिव मोहित नागर,  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रिंकू चौधरी मोहम्मद मुस्लिम, और सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button