शहर-राज्य

गोवर्धन में मजदूर दिवस  मनाया गया, ग्रामीण क्षेत्रों में  हुआ श्रमिकों का सम्मान

मथुरा/गोवर्धन। भगवान श्रीकृष्ण की पावन लीला स्थली गोवर्धन में आज मजदूर दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें श्रमिकों के योगदान को सराहा गया। सरकारी कार्यालयों में मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों और श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, निजी प्रतिष्ठानों में भी इस दिन को खास बनाने के लिए कई पहल की गईं। प्रतिष्ठान संचालकों ने अपने यहां कार्यरत मजदूरों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विशेष रूप से अडींग गांव में निजी प्रतिष्ठानों के संचालकों द्वारा मजदूरों का स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान पवन कुमार,डॉली, आशु, लवनीष यादव, सत्यवीर सहित अन्य श्रमिकों को दुप्पटा पहनाकर, मिठाई खिलाकर और उपहार भेंट कर उनके कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रमों में श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।

शिवम गर्ग,गब्बर सैनी व अन्य वक्ताओं ने कहा कि देश और समाज के विकास में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके बिना किसी भी निर्माण कार्य या उद्योग की कल्पना अधूरी है। इसलिए श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मजदूर दिवस के इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने मिलकर श्रमिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button