शहर-राज्य
ग्राम सभा भूमि पर किए गए/ किया जा रहे अवैध अतिक्रमण को खाली कराकर भूमि को सुरक्षित किया गया

एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों ने अवैध अतिक्रमण को खाली कराकर भूमि को सुरक्षित किया
विकास खण्ड रक्शा देवई का मामला
संतकबीरनगर। शुक्रवार को विकास खंड सेमरियावां के रक्शा देवई में उपजिलाधिकारी सदर हृदयराम तिवारी के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों ने अवैध अतिक्रमण को खाली कराकर भूमि को सुरक्षित किया।
उपजिलाधिकारी सदर हृदयराम तिवारी के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों और पुलिस बल ने रक्शा देवई के गाटा संख्या-149/0.100 हे. पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को खाली कराकर सुरक्षित किया।
उपजिलाधिकारी सदर हृदयराम तिवारी ने बताया कि गाटा सं. -149/0.100 हे. रक्शा देवई की ग्राम सभा की संपत्ति है इस पर किसी प्रकार के अवैध कब्ज़े पर या अनाधिकृत हस्तक्षेप पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर तहसीलदार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



