शहर-राज्य

घन्टों इंतजार के बाद उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, रोड़ हुआ चक्का जाम

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी कस्बे में स्थित युग कृष्णा गैस सर्विस के उपभोक्ताओं का मंगलवार को सब्र 08 घन्टे बाद जवाब दे गया। सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक गैस सिलेण्डर के लिए लाइन में खड़े सैकड़ों लोग जब खाली हाथ रहे तो एनएच-730 पर उतरकर चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कुछ ही मिनटों में 160 सिलेण्डरों से लदी दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद लोग सड़क से हटकर दोबारा लाइन में लगे और वितरण शुरू होने पर राहत मिली। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सुबह से लाइन में लगे रहने के बावजूद एजेंसी की ओर से कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जा रही थी। कार्यालय बन्द रहने और जानकारी के अभाव में लोग धूप में परेशान रहे। वहीं लोगों का कहना है कि सड़क पर उतरने के बाद ही व्यवस्था सक्रिय हुई। इधर, एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी न होने से भी नाराजगी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से घर-घर आपूर्ति नहीं हो रही और सिलेण्डर एजेंसी के पास बगीचे में बांटे जा रहे हैं, जहां भीड़ व अव्यवस्था बनी रहती है। लोगों ने सीमित वितरण और शेष सिलेण्डरों की कालाबाजारी कर अधिक दाम पर बेचने का आरोप लगाते हुए जांच व व्यवस्था सुधार की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button