एसआरएम इंस्टीट्यूट में 29 वें स्थापना दिवस समारोह का सफल आयोजन किया

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा अपने दिल्ली-एनसीआर परिसर, गाजियाबाद में 29 वें स्थापना दिवस समारोह एवं उद्घाटन समारोह का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और निरंतर प्रगति के एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में मनाया गया।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत मंगलाचरण, दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। स्वागत भाषण डॉ. धौम्या भट्ट, डीन–आईक्यूएसी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आर. पी. महापात्रा, डीन द्वारा “हर कदम उत्कृष्टता की ओर” तथा डॉ. एस. विश्वनाथन, निदेशक द्वारा “पूर्णता की खोज” विषय पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिए गए। मुख्य अतिथि राहुल झा, वाइस प्रेसिडेंट (डिजिटल बिजनेस), एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने अपने उद्घाटन संबोधन में डिजिटल युग में नवाचार और उत्कृष्टता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कैंपस एंबेसडर्स 2026 का सम्मान किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्लेसमेंट प्राप्त करने वाले छात्रों को सराहा गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का वितरण रहा, जिसमें संकाय सदस्यों के योगदान को संस्थान की सफलता की आधारशिला के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त ट्रिनेत्रा 1.0 के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं डॉ. नीरू चौधरी द्वारा BizFest 2026 का सॉफ्ट लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ. रुपाली सिंह एच ओ डी ईसीई द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
स्थापना दिवस समारोह का आरंभ भी मंगलाचरण से हुआ, जिसके पश्चात डॉ. ए. गीता भवानी, डीन–रिसर्च ने स्वागत भाषण दिया। इस सत्र में डीन डॉ, धौम्या भट्ट द्वारा “सफलता के पीछे की शक्ति”, डीन अकादमी डॉ. आर. पी. महापात्रा द्वारा “दक्षता के साथ उत्कृष्टता” तथा निर्देशन डॉ. एस. विश्वनाथन द्वारा “संस्थागत विकास के अनसुने संरक्षक” विषयों पर विचार साझा किए गए।मुख्य अतिथि अनिल सी. राणवीर, निदेशक एवं डिवीजनल हेड (आरएंडडी, ईटीयू एवं ओएल), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने विशेष संबोधन में सतत विकास एवं संस्थागत उत्तरदायित्व पर जोर दिया।इस अवसर पर कैंपस एंबेसडर्स 2026 का पुनः सम्मान किया गया तथा एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 के अंतर्गत गैर-शिक्षण कर्मचारियों को संस्थान की रीढ़ के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ट्रिनेत्रा 2.0 के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं तथा समापन डॉ. पल्लवी जैन, चेयरपर्सन–इवेंट मैनेजमेंट द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार एवं समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता रहा और इसे देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित करता रहा।



