डा. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा की ताकत से दिशा बदली- रोहित पाण्डेय

सेमरियावां ब्लाक परिसर में मनाई गयी जयंती
संतकबीरनगर। संविधान निर्माता, भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा की ताकत से देश को नयी दिशा दी।
उक्त बातें मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता रोहित पाण्डेय ने सेमरियावां ब्लाक परिसर में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का कथन है कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो यह जीवन में हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। अगर आगे बढ़ना हैं तो हमें अपने बच्चों को शिक्षा देनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ख़राब है। आम आदमी तमाम समस्याओं से परेशान है इसलिए हमें अपनी वोट की ताकत को पहचानना है। और इसका सही इस्तेमाल करना है।
इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सपा नेता रोहित पाण्डेय ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर निलेश कुमार पाण्डेय, सूर्यमणि गौतम, सलीम उमर, अब्दुल हकीम, मास्टर मुहम्मद रईस, अबूज़र चौधरी,पिंटू, संतोष गौतम, शैलेश आर्या, राम आशीष, शाहिद अली, राहुल सिंह, आशुतोष यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।



