शहर-राज्य

मेरठ के वलीदपुर में हिन्द मजदूर किसान समिति की महासभा, “नस्ल बचाओ” का दिया संदेश

उज्जवल रस्तौगी मेरठ

नशे और जाति को बताया सबसे बड़ा खतरा, हजारों मजदूर-किसानों ने ली शपथ

मेरठ में रविवार को श्री परमधाम, वलीदपुर में हिन्द मजदूर किसान समिति द्वारा एक विशाल महासभा का आयोजन किया गया। इस सभा में आसपास के क्षेत्रों से हजारों पुरुष एवं महिला मजदूर-किसान शामिल हुए।

महासभा को संबोधित करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तिगुरु श्री चन्द्रमोहन जी ने कहा कि फसल से ज्यादा महत्वपूर्ण “नस्ल” है। उन्होंने चेतावनी दी कि नशे का जहर और जाति का कहर समाज को बर्बादी की ओर ले जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नशे की वजह से कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं और जमीन तक बिक गई है, जिससे किसानों का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो नेता नशा और जातिवाद को बढ़ावा देते हैं, उनका पूरी तरह बहिष्कार करें।

अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि जाति व्यवस्था जन्म से नहीं होती और समाज को इससे ऊपर उठने की जरूरत है।

महासभा के दौरान हजारों युवाओं को जनेऊ धारण कराकर नशा और जाति से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य को सभी के लिए समान रूप से मुफ्त करने की मांग को लेकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

सभा में ओमप्रकाश, कुलदीप, विकास, राजपाल, दीपक, अमित और सतीश समेत कई लोगों का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button