महिला एसआई के तहरीर पर एक के खिलाफ आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
संदीप तिवारी
मिर्जामुराद। मिर्जामुराद पुलिस ने सोमवार की रात साइबर क्राइम सेल वाराणसी की महिला एसआई दिव्या भदौरिया के तहरीर पर भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के झउवा पिलखिनी निवासी विनय तिवारी के खिलाफ आईटी एक्ट, धोखाधड़ी एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।
मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि राजस्थान प्रान्त के भीलवाड़ा निवासी दामोदर प्रसाद धुपद ने समन्वय पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाया था कि एक युवक गूगल पर विज्ञापन के माध्यम से राधे कुमार के नाम से मिला था।गूगल पर युवक का नंबर था नंबर पर जब बात हुआ तो बोला कि कोई भी समस्या आपको होगा तो पूजा कर के सारी समस्या का समाधान कर दूंगा और खुद को कामाख्या मंदिर का पुजारी बताया पैसा फोन पे पर भेज दो जिसको में एक बार 101 रुपया भेजा दूसरी बार 900 रुपया दिया।उसके बाद युवक द्वारा 5 हजार रुपया मांगा गया जब में मना कर दिया तो युवक द्वारा धमकी दिया गया कि तुम्हारा विनाश कर दूंगा और धोखे में रखकर फ्रॉड किया गया।युवक का लोकेश वाराणसी होने के कारण यहां के साइबर क्राइम को शिकायत भेज दिया गया।जिसपर साइबर क्राइम की महिला एसआई दिव्या भदौरिया द्वारा मिर्जामुराद थाने के साइबर हेल्प डेस्क के एसआई अविनाश कुमार सिंह के साथ मिलकर युवक का लोकेश निकालकर उसको थाने लाया गया।युवक द्वारा स्वीकार किया गया कि फ्राड किया गया है जिनपर महिला एसआई के तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवक से पूछताछ में जुट गई।मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है युवक से पूछताछ किया जा रहा है।



