सुरेविन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को आविष्कार रोबोटिक नेशनल चैंपियनशिप में ट्रायथलॉन ऑफ इन्वेंशन अवार्ड से किया गया सम्मानित

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ट)। सुरेविन इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने दिल्ली में आयोजित आविष्कार रोबोटिक नेशनल चैंपियनशिप लीग फाइनल 2025–26 एवं ट्रायथलॉन ऑफ़ इन्वेंशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में ऑनलाइन मोड के माध्यम से सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विद्यालय को “सभी श्रेणियों में सर्वाधिक सक्रिय” का सम्मान प्राप्त हुआ। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता रोबोटिक्स, कोडिंग, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस एवं गेम डिज़ाइन जैसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों पर आधारित थी। विद्यालय के छात्रों में यज्ञना राज, कार्तिक, शनि सिंह एवं नितिन कुमार ने सीनियर वर्ग में भाग लेते हुए अपनी जिज्ञासा, नवाचार एवं तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।साथ ही इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सरिता सिंधु ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि“अटल टिंकरिंग लैब विद्यार्थियों को प्रयोग, नवाचार एवं आत्मविश्वास के साथ सीखने का अवसर प्रदान करती है। नीति आयोग के पाठ्यक्रम पर आधारित गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि विद्यालय में भारत ए आई लैब्स के मेंटर्स द्वारा रोबोटिक्स एवं कोडिंग का प्रशिक्षण मिलने से छात्र तकनीकी एवं एआई क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ स्थापित कर रहे हैं।” जिससे बच्चे तकनीकी एवं कोडिंग प्रशिक्षण द्वारा नई कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधक की ओर से श्री तुषार गुप्ता एवं डॉ. शिखा दरबारी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों की जिज्ञासा, एटीएल मेंटर्स के मार्गदर्शन तथा शिक्षकों के सतत प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन भविष्य में भी नवाचार, रोबोटिक्स एवं आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।”विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के साथ-साथ एटीएल मेंटर्स श्री अश्वनी शर्मा, शिवांश शर्मा एवं दीपक कुमार को इस सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की कामना की।



