मतदाता फार्म भरवाने का कैम्प का आयोजन किया

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। भूपेंन्द्रपुरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय लोकदल ने नए मतदाताओं को वोट से जोड़ने के लिए मतदाता फार्म भरवाने का कैम्प का आयोजन किया। कैम्प का आयोजन जिला उपाध्यक्ष विनोद गौतम ने किया। कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने किया। विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष अलोक चौधरी व नगर अध्यक्ष मनोज त्यागी रहें। विनोद गौतम जिला उपाध्यक्ष के साथ सुमित त्यागी, विशाल शर्मा, गोपाल चक्की वाले, सूरजमल, आकाश गौतम एडवोकेट जिला महासचिव एस सी प्रकोष्ठ ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। जनता को सम्बोधित करते हुए रामपाल चौधरी ने कहा की अठारह साल वाले सभी वोट जरूर बनवाये। आज लगभग 130 लोगों को फार्म बांटे गए। जिसमे से 40 लोगो ने फार्म भरकर जमा कर दिए। रामपाल चौधरी उपजिलाधिकारी अजित सिंह के सन्देश का भी जिक्र करते हुए बताया कि मतदाताओं के नए पंजीकरण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। रामपाल ने कहा कि जो लोग आज फार्म से वंचित रह गए, जल्द सभी को फार्म छ उपलब्ध कराते हुए लोकदल के कार्यकर्ता फार्म भरेंगे। साथ ही संशोधन के लिए फार्म आठ भी उपलब्ध कराये। रामपाल चौधरी जिला अध्यक्ष ने व्यवस्थित तरीके से कैम्प आयोजित करने के लिए विनोद गौतम और उनकी टीम टीम को धन्यवाद किया। इस मोके पर ब्रह्मपाल सिंह ब्रह्म सिंह, रामकुमार, जयपाल सिंह गौतम, योगेश शर्मा, पियूष नागर, राजेंद्र कुमार, गीता देवी, सागर आदि सैंकड़ो लोग उपस्थित रहें।



