देश की तरक्की के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव की पॉलिसी को अपनाना होगा : सुशील बंसल

वेलकम इंडिया
हरियाणा/हिसार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने कहा कि देश की तरक्की के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव की पॉलिसी को अपनाना होगा। इस अहम विषय को लेकर पूरे प्रदेश और देश में एक मत को तैयार करने का प्रयास करना होगा। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को एक राष्ट्र एक चुनाव की मुहिम के साथ जोडना होगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल गत देर रात्रि सेक्टर 8 में 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन एवं एक राष्ट्र एक चुनाव समिति के सह संयोजक मदन मोहन छाबड़ा के निवास पर समिति की अहम बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता,एक राष्ट्र एक चुनाव के हरियाणा संयोजक एडवोकेट विजय पाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने कहा कि देश में अलग-अलग समय पर चुनाव होने पर बहुत ज्यादा खर्चा होता है। इससे देश की आर्थिक स्थिति पर सीधा प्रभाव पड़ता है और समय की बबार्दी के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों पर काम का भार ज्यादा हो जाता है। इन चुनावों में जब अधिकारी, कर्मचारी व्यस्त रहते है तो आम व्यक्ति के कार्य भी रूक जाते है। इतना ही नहीं विकास की गति भी एक दम रुक जाती है। इस देश में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक कानून लाने का काम किया और इसके लिए पूरे देश का जनमत तैयार करने के लिए अब तेज गति के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर पूरे समाज का एक मत बने इसके लिए अब किसानों, युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों के साथ-साथ हर वर्ग और आम नागरिक के साथ चर्चा और बैठकों का दौर चल रहा है। यह पॉलिसी देश के हित के लिए है, इसलिए इस विषय पर पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जा रहा है। समिति के सह संयोजक मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव विकासोन्मुखी विचार है। लगातार चुनावों के कारण देश में बार- बार आदर्श आचार संहिता लागू करनी पड़ती है। इसकी वजह से सरकार आवश्यक नीतिगत निर्णय नहीं ले पाती और विभिन्न योजनाओं को लागू करने समस्या आती है। इसके कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं। इस बैठक में राज्य संयोजक एडवोकेट विजय पाल ने भी अपने विचार रखे।