सी-17 सैन्य विमान से भारतीयों कोअमेरिका से वापस भेजे जाने की खबर

नई दिल्ली। अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर सख्ती और उन्हें देश से निकाले जाने का क्रम जारी है। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद कई देश के लोगों को अमेरिका से निर्वासित किया जा चुका है। ताजा घटनाक्रम में सी-17 सैन्य विमान से भारतीय प्रवासियों के एक समूह को लौटाया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संकल्प और नीतियों का असर दिखना शुरू हो गया है। बीते 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकाले जाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इस पर अमल करते हुए अमेरिकी प्रशासन ने सी-17 सैन्य विमान से कई भारतीय लोगों के एक समूह को अमेरिका से वापस भेज दिया है। भारतीयों को अमेरिका से निकाले जाने की यह ताजा खबर ट्रंप प्रशासन की सख्ती दिखाता है। सी-17 सैन्य विमान से भारत लौटाए जा रहे प्रवासियों के बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई पर आई रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों पर अमल करते हुए अमेरिका आव्रजन कानूनों को कड़ा कर रहा है।