अटल जन्म शताब्दी को लेकर भाजपा वर्ष भर करेगी कार्यक्रम आयोजित

वेलकम इंडिया
मोदीनगर। विधायक डॉ मंजू शिवाच के कार्यालय पर वर्ष भर मनाए जा रहे अटल जन्म शताब्दी को लेकर अटल जन्म शताब्दी को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान और विधायक डॉ मंजू शिवाच ने कहा कि यह वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष है। आगामी दिनों में अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें सबसे पहले भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान 2025 के माध्यम से 31 जनवरी 2025 तक सभी जिलों में ऐसे कार्यकर्ताओं को चिन्हित करेंगे जिनके पास अटल जी के साथ साझा किए गए कार्यक्रम अथवा स्मृति या अन्य कोई फोटो कागजात हैं। इसके अलावा अटल जी पर लिखे गए लेख, पुस्तकों को एकत्र कर उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद इन चयनित जानकारियों को प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान ने बताया कि 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच हर जिले में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के प्रबुद्ध जन सूचीबद्ध विशिष्ट जन एवं अटल जी के सभी प्रशंसक आमंत्रित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में चेयरमैन विनोद वैशाली ने नगर की कई विकास संबंधित जानकारी दी। जिनमें रोरी, विजयनगर, सीकरी, हापुड़ रोड व तिबड़ा रोड़ स्थित रेलवे फाटकों पर अंडर व ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शामिल हैं। पत्रकार वार्ता में पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली, ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह, जिला महामंत्री नवेंद्र गौड़,जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी व अमित चौधरी, मंडल अध्यक्ष आकाश शर्मा,विपिन मावी, साधना शर्मा, लोनी मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार,पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित अग्रवाल व नवीन जायसवाल, संजय चौधरी, गुंजन सिंह, मीनाक्षी भूटानी आदि मौजूद रहे।