ग़ाज़ियाबाद

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगनहर घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के चार बजे से शुरू हुआ स्नान

मुरादनगर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को मुरादनगर गंगनहर घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से पहले ही श्रद्धालुओं के घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। तड़के से ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने गंगनहर में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान का विशेष धार्मिक महत्व होने के चलते आसपास के गांवों के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुरादनगर गंगनहर घाट पहुंचे। सुबह होते-होते घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई। स्नान के बाद कई श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान कर पुण्य कमाया। पूरे घाट पर सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना में जुटे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button