शहर-राज्य

शिव की भक्ति में रंगे सितारे, अभिनेता राजपाल यादव और श्रीवर्धन त्रिवेदी ने लिया धर्मलाभ

सितारों ने भी झुकाया शीश, पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महारुद्राभिषेक में हुए शामिल, कथा श्रवण कर हुए भावविभोर

वृंदावन। श्रीधाम वृंदावन के फोगला आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महारुद्राभिषेक महायज्ञ में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव और एबीपी न्यूज़ के चर्चित एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी शामिल हुए। फिल्म और पत्रकारिता जगत की इन चर्चित हस्तियों की मौजूदगी धार्मिक आयोजन के आकर्षण का केंद्र रही।

पूज्य गुरुदेव की असीम कृपा से पूज्य बड़े भैया डॉ. अनिल प्रभाकर शास्त्री के सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ में अभिनेता राजपाल यादव ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण में सहभागिता की और भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, एबीपी न्यूज़ के एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी ने भी आयोजन में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।

इस दौरान दोनों अतिथियों ने कथा का श्रवण किया। कथा में पंडित आदित्य त्रिपाठी ने भगवान शिव की महिमा, पार्थिव शिवलिंग निर्माण की धार्मिक परंपरा और महारुद्राभिषेक के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, प्रेम और समर्पण का संदेश दिया।

तीन दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने असंख्य पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर महारुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की आराधना की। अंतिम दिन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। इसी के साथ तीन दिवसीय महायज्ञ का समापन हुआ।

धार्मिक आयोजन में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव और एबीपी न्यूज़ के एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी की उपस्थिति ने श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह और आकर्षण का माहौल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button