शहर-राज्य

रजिस्ट्री कार्यालय के उद्घाटन के दौरान हंगामा, अधिवक्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की 

मथुरा। गोवर्धन तहसील परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने पर अधिवक्ताओं ने भाजपा  कार्यकर्ताओं को धक्के देकर तहसील परिसर से बाहर निकाल दिया।

रजिस्ट्री कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिवक्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के  तहसील परिसर में रहने का विरोध करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की होने से परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई।

गोवर्धन तहसील में हुई इस घटना के दौरान रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम भी चर्चा में आ गया। उद्घाटन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं के बीच बने विवाद ने पूरे कार्यक्रम का माहौल बदल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button