पुलिस अधीक्षक द्वारा “यातायात माह नवम्बर 2026” का किया गया उद्घाटन, यातायात रैली को हरी झंड़ी दिखा कर किया रवाना

सन्तकबीरनगर।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र तथा यातायात प्रभारी परमहंस की उपस्थिति में यातायात माह नवम्बर 2026 का पुलिस आफिस संतकबीरनगर में उद्घाटन किया गया, उन्होंने यातायात जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारें में जागरुक करने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के साथ लोगों से अपील किया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की भी अपील की ।
- पूरे माह जनजागरूकता कार्यक्रम चलेंगे ।
- मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों द्वारा जागरूकता संदेश दिए जाएंगे ।
- नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति प्रेरित करने हेतु जनसहभागिता कार्यक्रम भी होंगे ।
इस माहभर चलने वाले अभियान का लक्ष्य है —
- आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना ।
- यातायात अनुशासन को व्यवहार का हिस्सा बनाना ।
- दुर्घटनारहित समाज की दिशा में कदम बढ़ाना ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, “इस यातायात माह का उद्देश्य सभी नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करना ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटनाएं न हो, भले ही घर देर से पहुँचे लेकिन सुरक्षित पहुँचे”




