लूटकांड में अंतर्जनपदीय गैंग के चार शातिर गिरफ्तार, लूटी और चोरी की बाइक बरामद

आगरा से ब्यूरो चीफ मयूर खान
आगरा में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बाजार, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लूट की घटना में संलिप्त अंतर्जनपदीय गैंग के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लूट की घटना में शामिल थे। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से लूट की घटना में गई एक मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य मामलों और सदस्यों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और लूट, चोरी समेत आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध कमिश्नरेट आगरा मनोज कुमार यादव ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।


