शहर-राज्य

सीसीएसयू में विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एवं सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सीओ सौम्या अस्थाना और साइबर सेल प्रभारी संजय पांडेय ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, साइबर स्लेवरी, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, फर्जी निवेश और सोशल मीडिया ठगी से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने अनजान लिंक न खोलने और ओटीपी, यूपीआई पिन व बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी।

पुलिस अधिकारियों ने साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button