अपहृता बरामद, पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

_दोपेड़वा से पकड़ा गया इटवा का युवक, न्यायालय भेजा गया।
वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मामले में वांछित आरोपी को दोपेड़वा से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, थाना त्रिलोकपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 171/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 87 व 137(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज है। मामले की विवेचना के दौरान थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के निर्देशन में पुलिस टीम ने अपहृता की तलाश शुरू की। उसे सकुशल बरामद करने के बाद पुलिस ने मामले में वांछित सुमित मौर्य पुत्र संतराम मौर्य निवासी गनवरिया, थाना इटवा को दोपेड़वा से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद, कांस्टेबल शिवशंकर और महिला कांस्टेबल प्रीती शामिल रहीं।

