शहर-राज्य

जिलाधिकारी कविता मीना  की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

*वेलकम इंडिया हरेंद्र शर्मा वरिष्ठ*

हापुड़ जनपद  की कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ विभागीय कार्यों एवं सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्य प्रणाली, पोषण ट्रैकर फीडिंग, पुष्टाहार वितरण एवं केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी  ने निर्देशित करते हुए कहा कि

सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, फील्ड भ्रमण के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं कुपोषित बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कर पोषण ट्रैकर पर समय से फीडिंग सुनिश्चित की जाए।सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली एवं पुष्टाहार भंडारण की समुचित व्यवस्था दुरुस्त की जाए।पुष्टाहार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी नियमित रूप से केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शासन की योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button