शहर-राज्य

जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष भाजपा व विधायकगण की गरिमामयी उपस्थिति में निकाली गयी भव्य ‘‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’’

विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’’ में उमड़ा जनसैलाब, लोगो ने लिया सेवा का संकल्प

संतकबीरनगर। जिला प्रभारी भाजपा जयप्रकाश शाहू, जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान एवं पार्टी पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए कृष्णा पैलेस, बनियाबारी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष भाजपा व विधायकगण सहित सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व सम्भ्रान्त नागरिकगणों ने एकजुट होकर सेवा एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। जनप्रतिनिधिगणों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सार्वजनिक जीवन में देश सेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज 07 अक्टूबर 2026 को ‘‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मा0 जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण व सम्भ्रान्त नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी जयप्रकाश साहू उपस्थित रहे। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
जिला प्रभारी जयप्रकाश साहू ने इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया और सभी से सेवा संकल्प अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा, विधायकगण सहित जनप्रतिनिधिगणों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा और समर्पण की भावना को समाज के प्रत्यके वर्ग तक पहुॅचाना है। सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से लोगो को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने और जन सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती सुनीता अग्रहरी, क्षेत्रीय मंत्री बंधु चौहान, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, गणेश पांडे, विनोद पांडे, अनुरुद्ध निषाद, कार्यक्रम संयोजक धनन्जय पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, श्याम करन सिंह, दुर्गा राय, राम ललित चौधरी, ज्ञानेंद्र मिश्र, आदित्य यादव, अनिल पाण्डेय, अर्जुन चौधरी, अशोक यादव, कपिल देव कनौजिया, हैप्पी राय, राजेन्द्र निषाद, आनंद कुमार गौड़, सरवेश तिवारी, अबरार अहमद, राजू चौधरिया, श्याम नारायण, आनंद गौड़, ओम प्रकाश राय, लाल बहादुर चौहान, वीरेंद्र शुक्ला, वृजनन्दन पाठक, कन्हैया यादव, दिनेश चौधरी, अरविंद सिंह, कन्हैया वर्मा, राजू भारती, राम नयन शर्मा, संगीता वर्मा, उर्मिला त्रिपाठी, भगवान दास यादव, संतलाल मौर्य, मुरली मनोहर चौसिया, गौरव निषाद, माधवेन्द्र तिवारी, भूपेन्द्र तिवारी, सुरेंद्र पाठक एवं अतरेश श्रीवास्तव सहित अन्य सम्भ्रान्त आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सेवा, सुशासन और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में जिला मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पाण्डेय ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button