शहर-राज्य

सीएचसी में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य का हुआ चेकअप

संतकबीरनगर। बुद्धवार क़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां में ब्लाक सेमरियावा क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने उचित परामर्श भी दिये।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां में बुद्धवार को अधीक्षक डा. सुरेश चन्द्रा के नेतृत्व में चिकित्सकों ने सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के लगभग 150 सफाई कर्मचारियों के आँख, बीपी, सुगर, सीबीसी की जांच की गयी।
इस दौरान अधीक्षक डा. सुरेश चन्द्रा ने कहा कि स्वास्थ्य अमूल्य धन है। नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। यही निरोगी रहने का एकमात्र रास्ता है। खानपान, जीवनशैली में सुधार कर स्वस्थ रहा जा सकता है।
इस अवसर पर डा. हिमांशु, डा. अभय गुप्ता, फार्मासिस्ट अफजाल अहमद, प्रतिरक्षण अधिकारी मोहम्मद कौसर खान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button