शहर-राज्य

बीआरसी जाने वाला रास्ता बदहाल, आवाज़ाही दुश्वार

संतकबीरनगर।
सेमरियावा स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र(बीआरसी) क़ो जाने वाला रास्ता बदहाली का शिकार है। शिक्षकों और कर्मचारियों की परेशानी का सबब बना हुआ है। जानकारी व मांग के बाद भी सम्बंधित ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
बीएमसीटी बस्ती- मेहदावल मार्ग पर स्थित जूनियर हाईस्कूल के बगल में मार्ग से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। जहां प्रतिदिन ब्लाक क्षेत्र के शिक्षकों व कर्मचारियों का आना जाना लगा रहता है। प्रशिक्षण और बैठके भी यहीं पर होती हैं। बीआरसी जाने वाला रास्ता लंबे समय से बदहाल है बीएमसीटी से बीआरसी तक लगभग 200 मीटर दूरी में वर्षों पूर्व खड़ंजा लगाया गया था जो कि अब धंसकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश में पानी भरने से लोग कीचड़ में चलने को विवश हैं। जानकारी व मांग के बाद भी सम्बंधित विभागीय ज़िम्मेदार मामले में अनजान बने हुए हैं।
क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने बीआरसी तक सड़क निर्माण कार्य कराये जाने व जलनिकासी के लिये नाली निर्माण कराये जाने की मांग किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button