शहर-राज्य

जिलाधिकारी ने मण्डल स्तरीय राज्य कर कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

*वेलकम इंडिया हरेंद्र शर्मा वरिष्ठ*

हापुड़ जनपद की जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा जनपद हापुड़ के मण्डल स्तरीय राज्य कर कार्यालय भवन के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, ले-आउट, प्रयुक्त सामग्री, फिनिशिंग कार्य, विद्युत एवं जल आपूर्ति व्यवस्था* का गहनता से अवलोकन किया तथा कार्यदायी संस्था से निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि भवन का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए एवं शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर भवन को हस्तांतरित किया जाए ताकि कार्यालय संचालन सुचारू रूप से प्रारम्भ हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button