शहर-राज्य

भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने डीएम अनुज मलिक का किया स्वागत

सन्तकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नवागत जिलाधिकारी अनुज मलिक से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ चौधरी ने जिलाधिकारी को जनपद में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं से अवगत कराने की बात कही। पदाधिकारियों ने कहा कि किसान हितों से जुड़े विषयों को प्रशासन के समक्ष समय-समय पर उठाया जाता रहेगा, ताकि किसानों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान हो सके।

जिलाधिकारी अनुज मलिक ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों का स्वागत स्वीकार करते हुए जनपद में किसानों से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने और नियमानुसार उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन और किसानों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र किसान, पूर्वांचल महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश जनार्दन मिश्रा, मंडल सचिव बस्ती रामसागर चौधरी, जिला महासचिव रामाशंकर यादव, जिला प्रवक्ता प्रमोद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, अहमद हुसैन, अमर सिंह समेत भारतीय किसान यूनियन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button