शहर-राज्य

दो माह से अनुपस्थित नर्सिंग अधिकारी को स्पष्टीकरण नोटिस

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के रक्त केंद्र में दो माह से लगातार अनुपस्थित रहने पर नर्सिंग अधिकारी अविनाश मिश्रा को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। प्रधानाचार्य ने तीन कार्यदिवस में लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। प्रधानाचार्य कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि रक्त केंद्र प्रभारी के एक सितंबर के पत्र से अविनाश मिश्रा के लगातार अनुपस्थित रहने की जानकारी मिली। इससे रक्त केंद्र का काम प्रभावित हो रहा है। पत्र में अनुपस्थिति को कार्यदायित्व के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता बताया गया है। प्रधानाचार्य ने निर्देश दिया है कि नर्सिंग अधिकारी विभागाध्यक्ष अथवा रक्त केंद्र प्रभारी की संस्तुति के बाद अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं देने या जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एकपक्षीय प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नोटिस में सेवा समाप्त किए जाने की कार्रवाई पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button