शहर-राज्य

यूपीआई में लगाए गए अतिरिक्त चार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। संपूर्ण उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल मोदीनगर द्वारा  यूपीआई में लगाए गए अतिरिक्त चार्ज के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन वित्त मंत्री सीतारमण  के नाम उपजिलाधिकारी को सौंपा। व्यापार मंडल की मेरठ मंडल प्रभारी प्रदीप बोस ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा व्यापारियों पर जो यूपीआई  पेमेंट में अतिरिक्त भार थोपा है, वो स्वीकार्य नहीं है। आज दुकानदार पहले से ही कई परेशानियों का सामना कर रहा है, साथ ही ऑनलाइन से उसकी प्रतिस्पर्धा हो गई है। उन्होंने कहा कि यह अतिरिक्त चार्ज व्यापारी स्वीकार नहीं करेगा।व्यापार मंडल की महामंत्री हिमांशु सिंघल ने कहा कि यूपीआई में सतिरिक्त चार्ज का विरोध व्यापारी करता रहेगा जब तक केंद्र सरकार से वापस ना ले। इस मौके पर मोदीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मेहराम चंदेला वरिष्ठ व्यापारी नेता निर्दोष खटाना, संदीप मित्तल, नीतिन चौधरी, अमित गर्ग, राजेश चौधरी, विपिन चौधरी,आशीष कश्यप, सुमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button