शहर-राज्य

खटियावा पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, एर्टिगा-बाइक की जोरदार भिड़ंत; दो युवक गंभीर

संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के खटियावा पेट्रोल पंप के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मारुति एर्टिगा और दोपहिया वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सेमरियावां सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बस्ती कैली हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और मारुति एर्टिगा के परखच्चे उड़ गए। घायलों की पहचान मोईद अहमद पुत्र सईद अहमद, उम्र करीब 28 वर्ष तथा हारून पुत्र करीमुल्ला, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी धुसुरा थाना दुधारा के रूप में हुई है।

हादसे में शामिल मारुति एर्टिगा का वाहन नंबर UP58AD3657 बताया गया है, जबकि बाइक का नंबर प्राप्त नहीं हो सका।

इधर हादसे की सूचना मिलते ही घायल युवकों के परिजन सेमरियावां सीएचसी पहुंचे। दोनों युवकों की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया! 

पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच में जुटी है। दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button