शहर-राज्य

काला नमक भवन को शोरूम मॉडल पर विकसित करने के निर्देश

वेलकम इण्डिया

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को कृषि भवन के पास बने काला नमक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन को शोरूम मॉडल पर विकसित करने और परिसर में मिट्टी भराई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने निर्माणाधीन काला नमक भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा कराकर भवन हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी से सत्यापन कराने को कहा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button