कृषि भवन सभागार में नैनो उर्वरक एवं अन्य उत्पाद का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के कृषि भवन सभागार में इफको के द्वारा नैनो उर्वरक एवं अन्य उत्पादकों पर आधारित बिक्री केन्द्रों का प्रशिक्षण कराया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता में इफको डेलिगेट श्री हनुमंत प्रताप सिंह रहे तथा मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक राजेश कुमार रहें। इन्होंने बिक्री केन्द्र के प्रभारियों को उर्वरक कम और मिट्टी को सुधार करवाने के लिए किसान बन्धुओं को समझाया जाये कि यूरिया और डीएपी मिट्टी में कम मात्रा में प्रयोग करें। वही जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय ने बिक्री केन्द्र प्रभारियों को जानकारी देते हुए कहा कि किसान बन्धुओं को कम यूरिया और डीएपी की मात्रा कम करने की सलाह दें। इसके अलावा नैनो प्लस यूरिया और नैनो डीएपी के बारें में सुझाव दें और कहा कि दानेदार उर्वरक से मिट्टी की शक्ति को कमजोर कर देती है। इफको एमसी के क्षेत्रीय अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने दवा के बारे में सलाह देते हुए कहा कि कम दाम में अच्छी दवा किसान को कही जाना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही इफको एमसी की खरीद के दवा पर निःशुल्क बीमा दिया जायेगा। प्रशिक्षण में इफको क्षेत्रीय अधिकारी शिशुपाल, आईएफएफडीसी से आलोक दीक्षित, संजय मौर्य एवं लगभग 60 इफको केन्द्र बिक्री के प्रभारी उपस्थित रहे।



