शहर-राज्य

अधिवक्ता के भाई के साथ मारपीट जिला अस्पताल में भर्ती पांच पर मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र के गाँव मे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक नूरानी पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक नूरानी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि 10 सितंबर की सुबह युवक नूरानी गांव के अड्डे की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को प्राथमिक सहायता के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मसरूर, रजा मोहम्मद, शफीकुल, अहमद रजा और शान मोहम्मद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस मामले में सहयोग कर रही है, जबकि दूसरा पक्ष उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ग्राम नारवाड़ा निवासी घायल के भाई अधिवक्ता जुनैद ने बताया कि 10 तारीख को उनका भाई जो ट्रक ड्राइवर है, गाड़ी में काम कराने अड्डे पर जा रहा था। गाँव के चौक पर पुरानी रंजिश के चलते मसरूर,रजा
मोहम्मद, शफीकुल, अहमद रजा,
शान मोहम्मद ने हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालत गंभीर है। पीड़ित पक्ष ने थाने में नामजद तहरीर दी है, पुलिस कार्रवाई कर रही है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button