नूरपुर नगर में धूमधाम से निकाली श्री रामडोल भव्य शोभा यात्रा

वेलकम इंडिया : नितिन शर्मा
नूरपुर : नगर की बहुचर्चित श्री रामडोल शोभा यात्रा बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नूरपुर नगर के प्राचीन शिव मंदिर से श्री रामडोल समिति के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में रामडोल शोभा यात्रा लगभग दो दर्जन आकर्षक झांकियां और बैंड बाजों के साथ अपने परंपरागत रास्ते से निकाली गई। रामडोल शोभा यात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
श्री रामडोल शोभायात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व परिवहन मंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया रहे। पंडित नीरज गौड़ ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। अशोक कटारिया ने नारियल फोड़कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। श्री रामडोल शोभा यात्रा मे आकर्षक झांकियां और डीजे, बैंड बाजे, ढोल नगाड़ों के साथ युवाओं ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, जय श्री राम भारत माता की, जय के जयकारों से उदघोष के साथ शुरू हुआ, रामडोल शोभा यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर अपने परंपरागत रास्ते से होते हुए प्राचीन शिव मंदिर पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था रही कई स्थानों पर रामडोल शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
श्री रामडोल शोभा यात्रा शांतिपूर्वक निकालने के लिए चांदपुर सी ओ देश दीपक सिंह, सी ओ धामपुर के अलावा सी ओ मुरादाबाद नूरपुर थाना अध्यक्ष प्रवेज कुमार सहित पुलिस बल और पीएसी बल सुरक्षा की दृष्टि से शामिल रहे।



