शहर-राज्य

मिलेट्स प्रशिक्षण के लिए डीएम ने बस को हरी झंडी दिखाकर किसानों को किया रवाना

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना के तहत सोमवार को पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण के लिए जनपद के पचास किसानों को गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड भेजा गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया।
प्रशिक्षण के दौरान किसान मिलेट्स (श्रीअन्न) की उन्नत खेती, उत्पादन एवं पुनरोद्धार से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के बाद ये किसान जनपद में अन्य किसानों को मिलेट्स की खेती के प्रति जागरूक करने और इसकी उपयोगिता बढ़ाने में सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button