बिजली की समस्याओं को लेकर तलहेटा बिजली घर पर लोगों ने दिया धरना, ज्ञापन सोफा

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। ग्रामीण क्षेत्र के लोग बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए तलहेटा बिजली घर पर भारी संख्या में पहुंचे और धरना दिया ज्ञापन सौपा। क्षेत्रवासी मुरादाबाद भटजन तलहेटा भूडगडी के लोग शामिल थे। लोगों का कहना था कि तलहेटा बिजली घर पर बार-बार 33 केवीए का फेल हो जाना बार-बार लाइन ट्रिप होना बार-बार मशीन अंदर की सब खराब बताना और कई जगह खेतों में 11000 की लाइन है नीचे होना ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाना बहुत सारी समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासी इकट्ठा हुए। जे ई दानिश अली बिजली घर पर पहुंचे और यह कहकर क्षेत्रवासियों को बहकाने लगे कि मैंने लिख कर दिया हुआ है। मैं तीन बार लिख कर दे चुका हूं। सभी समस्याओं से अवगत कर रखा है। क्षेत्रवासी एस डी ओ साहब को बुलाने की मांग पर अड गए करीब 2:00 बजे एसडीओ साहब पुष्पेंद्र मोदीनगर से तलहेटा बिजली घर पर पहुंचे वहां कुलदीप त्यागी उपाध्यक्ष मेरठ मंडल भारतीय किसान यूनियन ने वार्ता करके सभी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने मौके पर ही जे ई से सभी समस्याओं का संज्ञान लिया और कार्रवाई का हवाला देते हुए तुरंत समस्याओं को हल करने के लिए कहा। इस मौके पर सेवक राम त्यागी शेखर त्यागी लाल नरेंद्र मुकेश शशांक गौरव राजेंद्र सुभाष दीपक विकी देवानंद कलवा राम किशोर मुंशी राहुल आदि लोग मौजूद रहे।


